फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी पहुंचा 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल

विज्ञापन
टिहरी पहुंचे ट्रेकिंग दल के सदस्यों को अधिकारियों ने किया स्वागत। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से चारधाम के प्राचीन ट्रेक मार्गों और यहां स्थित चोटियों के निरीक्षण के लिए 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल पैदल यात्रा के लिए शुक्रवार को टिहरी पहुंचा। दल के पहुंचने पर पर्यटन विभाग के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। दल में शामिल लोग पैदल पौराणिक यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति और दूरी का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन

25 अक्तूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। दल ने 28 अक्तूबर से ऋषिकेश से यात्रा का शुभारंभ किया था। शुक्रवार को यात्री दल टिहरी जिले में पहुंचा। शनिवार को दल देवप्रयाग से होते हुए कोटेश्वर महादेव पहुंचेगा। इसके बाद कोटेश्वर से धरासू बैंड, राडी टॉप, बड़कोट, राणा चट्टी होते हुए यमुनोत्री जाएगा। जिला साहसिक खेल अधिकारी एसएस राणा ने बताया कि यात्री दल चारधाम की यात्रा को करीब 50 से 55 दिनों के समयावधि में पूरा करेगा। एडवेंचर टूरिज्म के साथ-साथ तीर्थाटन की संभावनाओं को लेकर पर्यटन विभाग को अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव, दल के टीम लीडर सुधांशु कुमार, उत्तरकाशी के जसपाल पंवार, नरेंद्र, पिथौरागढ़ के नरेंद्र बिष्ट, चमोली के जितेंद्र खेतवाल, रुद्रपुर के संदीप पवार, सुमिता कलकत्ता, अभिषेक दोसाया, एसडीआरएफ के जवान महेश सिंह और करण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें