सेवा-टीएचडीसी और कृषि विभाग के वित्तीय सहयोग से आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत टिहरी ओर कोटेश्वर बांध प्रभावित ब्लॉक के 30 स्वयं सहायता समूहों को फार्म मशीनरी उपलब्ध कराने के लिए यूटिलिटी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन समूह के जुड़े किसानों को उपकरणों के अलावा कृषि आधारित योजनाओं और तकनीकी की जानकारी देगा। इस मौके पर टीएचडीसी टिहरी इकाई के अधिशासी निदेशक यूके सक्सेना, महाप्रबंधक (स्टेज प्रथम) एसके राय, एजीएम (एचआर) बीके सिंह, एजीएम (नियोजन) संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।