फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

लाया शादी करने के लिए, फंसाया जिस्मफरोशी के दलदल में

Mon, 01 Jul 2013 01:20 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
शादीशुदा जिंदगी का ख्वाब देखने वाली एक युवती जब बिहार से देहरादून आई तो उसके ख्वाब चूर-चूर हो गए। शादी तो दूर, उसे जिस्मफरोशी के दलदल में उतार दिया गया।


कुछ दिनों तक उसे कई लोगों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। फिर झूठी शादी के नाम पर उसे एक शख्स को बेच दिया गया। युवती फिलहाल पुलिस के पास है।

बेटियों को ले जाते हैं दुल्हन बनाकर, करवाते हैं धंधा

रविवार सुबह परेशान हाल एक युवती दून रेलवे स्टेशन पर पहुंची। उसने स्टेशन परिसर स्थित कैंटीन संचालकों से बिहार जाने वाली ट्रेन के बारे में पूछा तो उन्होंने युवती को आपदा पीड़ित समझ लिया।

कैंटीन संचालक ने उससे पूछताछ की तो मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने जीआरपी को बुला लिया। पुलिस युवती को जीआरपी थाने ले आई।

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह बिहार के छपरा जिले की रहने वाली है। उसे दस दिन पहले शादी का झांसा देकर हरबर्टपुर लाया गया था, उसके बाद उसे देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया गया।


सप्ताहभर पहले उसे शादी के नाम पर एक चालीस वर्षीय व्यक्ति को बेच दिया गया। शनिवार को बेचने वाली महिला ने उसे हरबर्टपुर बुलाकर कुछ लोगों के साथ जाने के लिए कहा।

युवती ने विरोध किया तो उसके कथित पति, महिला व अन्य लोगों ने उसकी रात भर पिटाई की। रविवार सुबह वह वहां से किसी तरह भागकर दून रेलवे स्टेशन पहुंची।

सीओ सिटी हरीश चंद सती ने बताया कि युवती के मजिस्ट्रेट के समाने बयान दर्ज करवाने के बाद उसे नारी निकेतन भेजा जाएगा। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें