फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अलग से जानेंगे चार धाम के मौसम का हाल

Thu, 04 Jul 2013 09:36 AM IST
प्रवेश कुमारी
विज्ञापन
विज्ञापन
केदारघाटी में आई आपदा और चारों धाम पर अत्यधिक बारिश, ग्लेशियर की वजह से कभी भी विपत्ति की आशंका के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चार धाम के लिए भी विशेष पूर्वानुमान जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पढ़े, उत्तराखंड की खबरों की विशेष कवरेज

केदारनाथ के साथ ही बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री का अलग-अलग पूर्वानुमान दिया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित सिखों के तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब के मौसम का पूर्वानुमान भी अलग से जारी किया गया है। खास बात यह कि यह पूर्वानुमान बजाए 48 या 72 घंटे के पूरे सात दिन के लिए जारी किया गया है।
विज्ञापन


विभाग की वेबसाइट पर आने वाली नौ जुलाई तक के लिए पूर्वानुमान मौजूद है। इसमें आने वाली पांच और छह जुलाई के लिए विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है।

यह कहता है इस सप्ताह का पूर्वानुमान-
चार जुलाई-
आसमान पर बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश समेत कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना।
पांच और छह जुलाई-
आसमान बादलों से भरा रहेगा। एक-दो स्थानों बेहद भारी बारिश की आशंका, चेतावनी।
सात जुलाई-
आसमान पर बादल छाए रहेंगे। अपेक्षाकृत भारी बारिश की संभावना। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।
आठ और नौ जुलाई-
बादल छाए रहने की संभावना। हल्की बारिश और कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें