फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: मेरे सपनों का भारत के तहत हुआ युवा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में युवा संवाद कार्यक्रम के तहत मेरे सपनों का भारत 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केदारनाथ विधायक के प्रतिनिधि अनूप सेमवाल ने किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. डीएस बिष्ट और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. राजेश कुमार ने कहा की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए छात्र-छात्राएं भी अपने स्तर से योगदान दे सकती हैं। युवा भारत सशक्त भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अनुराग सिंह, सिमरन व गणेश और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका, विषय पर निबंध प्रतियोगिता में खुशी नेगी, दीक्षा व प्रशांत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांग जनों के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पोस्टर प्रतियोगिता में सृष्टि नेगी ने प्रथम, हरीश पंवार ने द्वितीय और तानिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डा. मनीषा सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन नेगी, प्रकाश चौहान, संदीप कुमार आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें