फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ नागजगई की महिलाएं मुखर

Tue, 05 Dec 2023 08:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्तकाशी। गांव में शराब और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर नागजगई गांव की महिलाओं ने पुलिस थाना गुप्तकाशी पहुंचकर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाटव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस स्तर पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन

महिला मंगल दल की महिलाओं ने कहा कि कुछ लोगों की ओर से क्षेत्र में नशे का कारोबार किया जा रहा है और युवा नशे के आदि हो रहे हैं। गांव में कुछ लोगों की ओर से भांग की खेती भी की जा रही है। कहा कि बसुकेदार, छेनागाड़, काकड़ा मार्ग, टेमरिया और फेगू के रास्ते पर जगह-जगह अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाटव ने बताया कि क्षेत्र में गश्त करवाई जाएगी। साथ ही जिन दुकानों पर अवैध रूप से शराब या नशे का कारोबार किया जा रहा है वहां छापा मारकर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बसुकेदार पुलिस चौकी से भी संपर्क किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें