जिला मुख्यालय स्थित अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग में शिक्षण सत्र 2021-22 में कक्षा 9 से 11वीं तक प्रवेश लेने वाले 100 विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। बोर्ड परीक्षा के मेधावियों को भी पुरस्कृत करते हुए प्रतीक चिह्न व प्रमाण पत्र भेंट किए गए। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया।
चौधरी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से अभिभावकों में अपने पाल्यों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के प्रति उत्साह जागृत होगा। मौके पर विद्यालय में नये छात्रों को प्रवेश दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षक दिनेश कोठारी, वीरेंद्र जेठूड़ी, भगत सिंह नेगी एवं चतुर्थ कर्मी पूरणलाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के मेधावी ऋषभ बिष्ट, शिया नेगी, शुभम बिष्ट, हाईस्कूल शिवांगी असवाल, दिव्यांशी रतूड़ी एवं निशा बिष्ट को भी सम्मानित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य नरेश जमलोकी, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र नौटियाल, बबीता उनियाल, पुष्पा चौधरी, देवकी देवी, एसएमसी अध्यक्ष पार्वती गोस्वामी, शशि प्रसाद पुरोहित, बीएस नेगी, मनोज थापा, नागेंद्र नेगी, प्रकाश पांडेय, केके पांडेय आदि मौजूद थे। उधर, जीआईसी कोठगी में भी नये प्रवेश लेने वाले 31 विद्यार्थियों को मालाएं पहनाई गईं। जीजीआईसी अगस्त्यमुनि, जीआईसी नगरासू, जीआईसी बसुकेदार समेत अन्य स्कूलों में भी प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया।