फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रियुगीनारायण में ग्रामीणों का आंदोलन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने अब आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। सरकार व स्वास्थ्य मंत्री पर जनभावनाओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने नारेबाजी कर धरना दिया।
विज्ञापन

बुजुर्ग ग्रामीणों के नेतृत्व में गांव के लोगों ने हाथों में अस्पताल की मांग की तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के 21 वर्ष बाद भी उन्हें बुखार की दवा तक नहीं मिल पा रही है जबकि उनके गांव को पर्यटन ग्राम का दर्जा मिला हुआ है। ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी का कहना था कि आंदोलन को एक माह होने को है लेकिन अब तक शासन ने सुध नहीं ली है। स्वयं स्वास्थ्य मंत्री ने फोन पर बातचीत करते हुए जल्द मांगपूर्ति का आश्वासन दिया था लेकिन स्थिति जस की तस है। जरूरी हुआ तो रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर सोनप्रयाग में चक्काजाम के साथ आमरण अनशन भी किया जाएगा। इस मौके पर दिवाकर गैरोला, महेंद्र सेमवाल, भगवती प्रसाद, अनीता राणा, विश्वेश्वरी देवी, बिछना देवी, करिश्मा देवी आदि मौजूद थे। उधर, शेरसी व मैखंडा में भी किसानसभा के नेतृत्व में ऑलवेदर रोड परियोजना में घटिया कार्य की जांच को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें