फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में घर पर हो रहा दिव्यांगजनों का वैक्सीनेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल पहुंचने में असमर्थ दिव्यांगजनों का घर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग ने एक हेल्पलाइन जारी किया है। इस नंबर पर संपर्क कर परिजन/तीमारदार स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर पर बुलाकर दिव्यांग को टीका लगा सकेंगे।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्द्धन भट्ट ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। जिले में दोनों आयुवर्ग में 95 फीसदी से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। दूसरी तरफ अब तक वैक्सीन से वंचित दिव्यांग जो अस्पतालों तक पहुंचने में असमर्थ है, को घर ही टीका लगाया जाएगा। भट्ट ने बताया कि दिव्यांग के परिजन/तीमारदार हेल्पलाइन नंबर 9719921721 पर संपर्क कर वैक्सीनेशन के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके शुक्ला ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक और 18 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में छूटे लोगों के वैक्सीनेशन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के तहत दिव्यांगों को घर पर ही टीका लगाया जा रहा है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन को भी तेजी से समयबद्ध पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें