फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में दो महिला तीर्थपुरोहित क्रमिक अनशन पर बैठीं

विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर महिला तीर्थपुरोहितों ने भी शुरू किया क्? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर दो महिला तीर्थपुरोहित भी बैठीं। महिलाओं ने कहा कि बोर्ड के खिलाफ पुरजोर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में क्रमिक अनशन के आठवें दिन तीर्थपुरोहितों ने सभा आयोजित कर सरकार से यथाशीघ्र देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की। इस मौके पर महिला तीर्थपुरोहित नर्मदा देवी व आशा देवी के साथ रोशन व प्रियांशु क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, रोशन शुक्ला, शुभांशु शुक्ला, प्रदीप शर्मा आदि का कहना था कि बोर्ड के विरोध में बीते वर्ष से चारधाम में आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। कहा कि आने वाले दिनों में केदारनाथ सहित केदारघाटी में आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें