केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर महिला तीर्थपुरोहितों ने भी शुरू किया क्?
- फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर दो महिला तीर्थपुरोहित भी बैठीं। महिलाओं ने कहा कि बोर्ड के खिलाफ पुरजोर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रैली भी निकाली।
केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में क्रमिक अनशन के आठवें दिन तीर्थपुरोहितों ने सभा आयोजित कर सरकार से यथाशीघ्र देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग की। इस मौके पर महिला तीर्थपुरोहित नर्मदा देवी व आशा देवी के साथ रोशन व प्रियांशु क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशन स्थल पर आचार्य संतोष त्रिवेदी, रोशन शुक्ला, शुभांशु शुक्ला, प्रदीप शर्मा आदि का कहना था कि बोर्ड के विरोध में बीते वर्ष से चारधाम में आंदोलन चल रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। कहा कि आने वाले दिनों में केदारनाथ सहित केदारघाटी में आंदोलन तेज किया जाएगा। संवाद