फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षक अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट के लिए चयनित

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग के शिक्षक धमेंद्र चौहान व प्रभात सिंह पुंडीर का राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोग? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जनपद के दो शिक्षकों का चयन हुआ है। ये दोनों शिक्षक खिलाड़ी 10 मार्च से शुरू हो रही प्रतियोगिता के लिए देहरादून से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में उत्तराखंड खेल निदेशालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल में जनपद रुद्रप्रयाग के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और राजकीय इंटर कॉलेज रांसी के शिक्षक धर्मेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड द्वारा उत्तराखंड सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 10 मार्च से नई दिल्ली में शुरू हो रही प्रतियोगिता में समस्त राजकीय कर्मचारी/अधिकारी भाग ले सकते है। इधर, सीईओ वाईएस चौधरी ने दोनों शिक्षकों के अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें