फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त शौचालय यात्री सुविधाओं का चिढ़ा रहे मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा में इस बार यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पिछले चार दिनों में प्रतिदिन औसतन 15 हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं, लेकिन पैदल मार्ग पर व्यवस्था के नाम पर शौचालय टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन

गौरीकुंड में गंदगी का अंबार लगा है। यहां शौचालय पहले दिन से गंदगी से पटे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी का कहना है कि प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। 17 किमी लंबे पैदल मार्ग पर अस्थायी शौचालय की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह नाकाफी है। प्रशासन द्वारा बताया गया था कि पैदल मार्ग पर यात्रियों के लिए 70 अस्थायी शौचालय बनाए गए हैं, लेकिन जिस तरह से यात्री पहुंच रहे हैं यह नाकाफी हैं। दूसरी तरफ केदारनाथ में एमआई-26 हेलीपैड पर केदार डोम में पांच-पांच कॉटेज के दो प्री-फ्रेबिकेटिड बनाए गए हैं। प्रत्येक कॉटेज में 15 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन शौचालय सिर्फ पांच हैं। जिसमें पानी की उचित व्यवस्था हीं हैं। इधर, यात्रा नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि सुलभ इंटरनेशनल को यथाशीघ्र उचित इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें