फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag News: ग्वाड़ व दिलणा में बढ़ता जा रहा भूस्खलन का दायरा

Thu, 25 Jul 2024 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊखीमठ। तुंगनाथ घाटी के ग्राम पंचायत मक्कू के राजस्व ग्राम ग्वाड़ व दिलणा गांव में भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है जिसका दायरा बढ़ता रहा है। ऐसे में उनके मकानों को खतरा पैदा हो रहा है। ग्रामीणों ने भूस्खलन व भू-धंसाव रोकने के लिए स्थायी मरम्मत कराने मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश होने पर उन्हें रतजगा करना पड़ता है।
विज्ञापन

बीते चार वर्ष से राजस्व ग्राम ग्वाड़ व दिलणा के मध्य क्षेत्र में भूस्खलन और भू-धंसाव हो रहा है जिसका दायरा बढ़ता रहा है। भू-धंसाव से मकानों, गोशाला व खेत भी खतरे की जद में आ गए हैं। साथ ही ताला-बरंगाली-मक्कू मार्ग और गांव के अन्य पैदल रास्तों पर पड़ीं दरारें बढ़ती जा रही हैं। ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह ग्राम प्रधान विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि शासन, प्रशासन और विभाग को अवगत कराने के बाद स्थिति जस की तस है। जिला पंचायत के अधीन पैदल मार्ग की दुर्दशा को लेकर बीडीसी व तहसील दिवस में भी अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। कहा कि मक्कूमठ का मुख्य पैदल मार्ग भी हादसों को न्योता दे रहा है। उन्होंने भू-धंसाव का स्थायी उपचार कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें