फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ विधानसभा: उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा, विधायक शैलारानी के निधन से खाली हुई सीट

Wed, 24 Jul 2024 11:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई केदारनाथ विधानसभा पर उपचुनाव का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। अब चुनाव आयोग ही उपचुनाव की तिथियों का एलान करेगा।

विज्ञापन


केदारनाथ से भाजपा विधायक शैलारानी रावत का नौ जुलाई को निधन हो गया है। उनके निधन के बाद केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि सीट रिक्त होने के संबंध में पत्र केंद्रीय चुनाव आयोग को भेज दिया गया है।

Uttarakhand: गढ़वाल से देहरादून के नहीं काटने होंगे चक्कर, गोपेश्वर और कोटद्वार में खुलेंगे पासपोर्ट कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रिक्त सीटों पर उपचुनाव की अधिसूचना चुनाव आयोग ही जारी करता है। आयोग से अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि चुनाव आयोग यूपी में होने वाले उपचुनावों के साथ ही उत्तराखंड की इस सीट पर भी उपचुनाव करा सकता है। गौरतलब है कि हाल में चुनाव आयोग ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा का उपचुनाव संपन्न कराया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें