फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताया मतदान का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में मतदान और मतदाता के महत्व पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं को स्वयं मतदान में प्रतिभाग करने के साथ अन्य को जागरूक करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में संगोष्ठी में मुख्य वक्ता प्रो. डॉ. दिगंबर सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र, मतदान, त्रिस्तरीय लोकतांत्रिक संस्थाओं, संविधान, लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा, एक आदर्श मतदाता, उत्तरदायी नागरिक के अधिकार और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान में पूरी सक्रियता के साथ प्रतिभाग कर अपने घर, गांव और आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। डॉ. श्रीकांत नौटियाल ने कहा कि स्वस्थ व समृद्ध लोकतंत्र में मतदान आम नागरिक का मौलिक अधिकार है। प्रो. सोनम भट्ट ने मतदाता प्रणाली और विधानसभा व विधान परिषद के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. रजनी रौथाण, डाऊ. सुरभि गुप्ता, डॉ. सुनीता असवाल, प्रियंका नेगी समेत शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें