फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी में श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ रामलीला का हुआ समापन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
श्रीकाशी विश्वनाथ 11 गांव रामलीला समिति के तत्वाधान में आयोजित रामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। मौके पर भव्य झांकी निकाली गई। बतौर मुख्य अतिथि केदारनाथ की पूर्व विधायक शैलारानी रावत व विशिष्ठ अतिथि देवस्थानम बोर्ड के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि रामलीला का मंचन, आध्यात्म, त्याग, शौर्य, धैर्य और स्नेह का प्रतीक है। इससे पूर्व शनिवार को रामलीला मंचन के अंतिम संध्या पर राम-रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही है कि पूरे 11 दिन तक 70 वर्षीय विजय सेमवाल और किशन अवस्थी ने हारमोनियम व तबला वादन किया। समिति ने दोनों बुजुर्गों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदन सिंह रावत, सते सिंह असवाल, कलम सिंह राणा, कुंवर सिंह नेगी, मुकेश अंथवाल, ममता नौटियाल, सुरेंद्र दत्त नौटियाल, एपी सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें