एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से अपने वार्षिक खेल कलेंडर की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष उत्तराखंड को जूनियर बालक (अंडर-20) प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका ऋषिकेश या हरिद्वार में आयोजन होगा। वहीं, कबड्डी मैट के अभाव में रुद्रप्रयाग को मेजबानी का मौका नहीं मिल पाया है।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौथाण व महासचिव हरेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपना वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार उत्तराखंड को भी राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप की मेजबानी मिली है। कबड्डी मैट के लिए रुद्रप्रयाग और केदारनाथ विधायक से आग्रह भी किया गया था, लेकिन कोई मदद नहीं मिल पाई। बताया कि प्रदेश स्तर पर इस बार सब जूनियर (अंडर-16) देहरादून व जनियर बालक/बालिका (अंडर-20) चैंपियनशिप की मेजबानी हरिद्वार जिले को मिली है। दोनों चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए रुद्रप्रयाग जिले की टीमों के चयन के लिए 22 व 29 मई को खेल मैदान अगस्त्यमुनि में आयोजित किए जाएंगे।