फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्ष से उप तहसील बसुकेदार को नहीं मिला भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2015 में अस्तित्व में आई उप तहसील बसुकेदार को छह वर्ष बाद भी अपना भवन नहीं मिल पाया है। पशुपालन विभाग के भवन में उप तहसील का संचालन हो रहा है जहां मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं। अब, क्षेत्रीय जनता ने उप तहसील के भवन निर्माण को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जखोली व ऊखीमठ विकासखंड के 60 से अधिक ग्राम पंचायतों की उप तहसील बसुकेदार के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2016/17 में ग्राम पंचायत बष्टी के ग्रामीणों ने तिलोधार तोक में 8 हेक्टेयर भूमि दी थी। शासन, प्रशासन के अधिकारियों द्वारा चिह्नित भूमि का कई बार सर्वेक्षण भी किया गया लेकिन अब तक भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। जिपं सदस्य रेखा बुटोला चौहान, क्षेपं उमेद सिंह सिरवाण, ग्राम प्रधान सिमरन बैरवाण, शिवानंद नौटियाल, पिंकी देवी, प्रदीप राणा, महिपाल कंडारी, संध्या ध्यानी का कहना है कि पर्याप्त भूमि के बावजूद उप तहसील का भवन नहीं बन पा रहा है। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस संबंध में शासन, प्रशासन को कई बार अवगत कराने पर भी सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उप तहसील का भवन जल्द बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें