रुद्रप्रयाग डीएम मनुज गोयल स्टॉप टीयर्स संस्था को प्रशंसा पत्र भेंट करते हुए।
- फोटो : RUDRAPRYAG
कोविड-19 महामारी के दौर में बहुराष्ट्रीय कंपनी एकाम ने सामाजिक संस्था स्टॉप टीयर्स ने माध्यम से जनपद के सरकारी अस्पतालों को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए हैं।
जिलाधिकारी मनुज गोयल ने दोनों संस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र भेंट किया है। बीते नवंबर में एकाम की मदद से स्टॉप टीयर्स ने माधवाश्रम अस्पताल कोटेश्वर सहित पीएचसी गुप्तकाशी, फाटा, ऊखीमठ और सीएचसी अगस्त्यमुनि में लगभग 120 से अधिक चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराए थे। बृहस्पतिवार को संस्थापक प्रमोद बमराड़ा व उनकी टीम को डीएम मनुज गोयल ने प्रशंसा पत्र भेंट किया। इस मौके पर संस्था के उत्तम सिंह राणा, सौम्या पंत, कुलदीप रावत आदि थे।