जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग से हड्डी रोग समेत अन्य कई अनुभागों को माधवाश्रम अस्पताल में शिफ्ट करने के विरोध में अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने शासन, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से जिला चिकित्सालय के भवन पर ही और बेहतर सुविधाएं जुटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जनहित में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला चिकित्सालय परिसर में धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन ने जनहितों को दरकिनार कर अस्पताल के कई अनुभागों को शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। कई महत्वपूर्ण चिकित्सकीय उपकरण कोटेश्वर अस्पताल में शिफ्ट कर दिए गए हैं। कुछ ही सामान वहां पहुंचाना शेष रह गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी, वरिष्ठ पत्रकार रमेश पहाड़ी, कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री प्रदीप बगवाड़ी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शशि नौटियाल, यूकेडी नेत्री सरला खंडूरी, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, यूकेडी नेता मोहित डिमरी, भगत चौहान, सभासद संतोष रावत आदि मौजूद थे। संवाद