फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत फलई में ग्रामीण पुस्तकालय शुरू

विज्ञापन
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के फलई गांव में ग्रामीण पुस्तकालय का शुभारंभ करते हुए विधायक मनोज रावत। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
विकासखंड के ग्राम पंचायत फलई में ग्रामीण पुस्तकालय का विधायक मनोज रावत ने उद्घाटन किया। कहा कि किताब न केवल हमारा ज्ञान बढ़ाती हैं, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करती हैं।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि विधायक रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न आयुवर्ग के लिए विशेषज्ञों की राय के बाद विभिन्न आयु-वर्ग के लिए विशेषज्ञों की राय के बाद इस पुस्तकालय में 550 किताबों का संकलन किया गया है। विधायक ने चमराड़ा व फलई कीर्तन मंडली व महिला मंगल दल को कीर्तन-भजन सामग्री भी दी। कार्यक्रम में कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष हरीश गुसाईं ने बताया कि विधायक रावत के द्वारा केदारनाथ विस क्षेत्र की 160 ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से ग्रामीण पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इस मौके पर प्रधान विजयपाल राणा, महिला मंगल दल अध्यक्ष देवेश्वरी देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष किशोरी लाल, सरपंच सुमिता देवी, कमलचंद्र तडिय़ाल, वीर सिंह रावत, सरोज बिष्ट, गजपाल नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें