फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार में गरजे एनएचएम कर्मचारी, किया जुलूस-प्रदर्शन। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने जुलूस-प्रदर्शन के साथ नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप भी लगाया। कहा कि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन सेमवाल के नेतृत्व में एनएचएम कर्मियों ने रुद्रा बैंड से मुख्य बाजार होते हुए नया बस अड्डा तक जुलूस-प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लिए कर्मियों ने सरकार से हरियाणा की तर्ज पर मानदेय सहित अन्य मांगों की पूर्ति की मांग की। इसके बाद नया बस अड्डा में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि कोरोनाकाल में उनके द्वारा प्रथम पंक्ति में रहकर विभागीय कामकाज के साथ अन्य जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में डा. मनवर रावत, हिमांशु नौडियाल, विक्रांत खन्ना, अशोक नौटियाल, हरेंद्र नेगी, डा. नितिन पुरोहित, अनूप रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें