रुद्रप्रयाग के मवाणा-सौड़ के ग्रामीणों ने रोका ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का काम, धरना ?
- फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में रोजगार व मुआवजे की मांग को लेकर मवाणा-सौड़ के ग्रामीणों ने काम रोक दिया। इस दौरान महिलाओं व युवाओं ने धरना देते हुए आरवीएनएल व प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। उक्रांद ग्रामीणों के आंदोलन का समर्थन दिया है।
मंगलवार को मवाणा-सौड़ के युवा व महिलाएं रेल लाइन कार्यस्थल पर ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि परियोजना के तहत उनकी जमीन व मकान अधिग्रहित किए गए थे। आरवीएनएल व कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी रोजगार के नाम पर उन्हें डेढ़ वर्ष से गुमराह करते आ रहे हैं। इस मौके पर विनीता देवी, चंकी देवी, बसंती देवी, विक्रम राणा, दिनेश राणा, उक्रांद के मोहित डिमरी, भगत चौहान आदि मौजूद थे।