मांगल और खुदेड़ गीतों के संरक्षण के लिए पहली बार प्रदेश स्तरीय मांगल मेला का आयोजन किया जा रहा है। केदारनाथ विस के विधायक मनोज रावत की पहल पर 24 से 26 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर महिला मंगल दलों के लिए मांगल गीतों का आयोजन किया जाएगा।
विधायक रावत ने बताया कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद प्राचीन विधाओं के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास नहीं हो पाए हैं। जिस कारण मांगल, खुदेड़ गीत, बाजूबंद गीत, घस्यारी गीतों का प्रचलन कम हुआ है। 18 गांवों में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के विजेताओं की विधानसभा क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता जनवरी में चंद्रापुरी में होगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समूह को 3500, द्वितीय को 2500 व तृतीय को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, खुदेड़ गीत में पुरस्कार राशि क्रमश: 1500, 1000 व 500 रुपये तय की गई है।