फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में प्राची प्रथम

विज्ञापन
रुद्रप्रयाग में संविधान दिववस के मौके पर नेरूह युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रति - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र ने संविधान दिवस पर जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता और स्कूल स्तर पर क्विज आयोजित की। इस मौके पर प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
विज्ञापन

अटल आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज रुद्रप्रयाग के गति सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद कोठारी, एनएसएस प्रभारी एसपी पुरोहित व जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल ने किया। मौके पर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास, विषय पर आयोजित जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि, जखोली और ऊखीमठ ब्लॉक के उच्च शिक्षण संस्थानों के 9 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में छात्रा प्राची प्रथम, जितेंद्र कुमार द्वितीय और रश्मि रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इससे पूर्व नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक सुमित नेगी, राजेंद्र नेगी व विजयपाल ने गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस पर क्विज का आयोजन भी किया। इस मौके पर नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी अभिलाषा पंवार, लेखा लिपिक कविता जुगराण, प्रदीप सेमवाल, मयंक, संतोष बिष्ट, विजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें