फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
दो सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मियों ने निकाला राष्ट्रीय स्वास्थ्य मि? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
सोमवार शाम 5 बजे के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन ने दो सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि मांगों को लेकर निरंतर पत्राचार के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है जिससे सभी कर्मचारी क्षुब्ध हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष विपिन सेमवाल के नेतृत्व में कर्मियों ने नारेबाजी के साथ केदारनाथ तिराहे से मुख्य बाजार तक मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने हरियाणा राज्य की तर्ज पर वेतनमान लागू करने व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में आउटसोर्सिंग नियुक्ति प्रक्रिया को अविलंब समाप्त करने की मांग की। कहा कि सरकार द्वारा अगर मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन के संरक्षक हिमांशु नौडिय़ाल, ब्लॉक अध्यक्ष विजय सेमवाल, कलम सिंह, अनुपम रावत, विजय कुमार, विपिन खन्ना, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें