ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना में निर्माणाधीन सुरंग में हो रहे विस्फोट से घरों में पड़ी द?
- फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना में टनल निर्माण के लिए हो रहे धमाकों से आवासीय मकानों में पड़ रही दरारों के विरोध में नरकोटा के ग्रामीणों ने परियोजना का काम रोक दिया। आरवीएनएल पर गांव की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम न करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी की।
नरकोटा में परियोजना का काम रोकते हुए आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि वे रेल लाइन का विरोध नहीं कर रहे हैं। जिस तरह से आरवीएनएल व कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य किया जा रहा है उससे गांव को खतरा पैदा हो गया है। नरकोटा गांव के नीचे दोनों तरफ पहाड़ियों पर दो सुरंगों का निर्माण हो रहा है जिसमें आए दिन विस्फोट किए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों के आवासीय मकानों व गोशालाओं में दरारें पड़ गई हैं। जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा हकि अगर परियोजना के निर्माण में ग्रामीणों की सुरक्षा व हितों की अनदेखी हुई तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्र मोहन, विनोद भट्ट, सुनील जोशी, भगवती प्रसाद, कमलेश, कमल किशोर जोशी, रघुनंदन भट्ट समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।