फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान बामन ने भक्तों को दिए दर्शन

विज्ञापन
त्रियुगीनारायण में बामन द्वादशी पर अपने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद देते आराध्य भगव - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण में बामन द्वादशी मेला सादगी से मनाया गया। आराध्य ने चांदी के थाल में विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद पुजारियों ने भगवान नारायण एवं भैरवनाथ की मूर्तियों को जमाण या डोली में सजाकर रात्रि चार पहर की पूजा की। इसके बाद शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर भगवान की पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों द्वारा दूर जंगल से चीड़ का बड़ा पेड़ लाया गया। इसे मंदिर परिसर में शृंगार के साथ स्थापित किया गया। मौके पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। दोपहर करीब सवा एक बजे भगवान बामन की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह से निकाला गया और चांदी के थाल में विराजमान कर मंदिर के बाहर लगाया गया। मौके पर पूरा त्रियुगीनारायण आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। ग्राम शेरसी के नौटियाल परिवारों द्वारा भगवान की चांदी की थाल को सिर पर रखकर मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर की 21 परिक्रमाएं की गईं। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, त्रियुगीनारायण हरियाली मेला समिति अध्यक्ष दिवाकर गैरोला, वन पंचायत सरपंच राजेश भट्ट, महिला महिला अध्यक्ष आरती देवी, रजनीश गैरोला आदि मौजूद थे।
18 निसंतान दंपतियों को मिला आशीर्वाद
बामन द्वादशी पर्व पर त्रियुगीनारायण मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए 18 दंपतियों ने रात्रि जागरण कर उपवास रखा। भगवान बामन व भैरवनाथ ने अपने पश्वा पर अवतरित होकर इन दंपतियों को संतान प्राप्ति का आशीष दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें