फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के सामने हादसों का प्वाइंट बना गौरीकुंड हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ व केदारघाटी को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे नगर पालिका के पास हादसों का प्वाइंट बन गया है। तीन सालों में यहां पहाड़ी से पत्थर गिरने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर संगम बाजार के पास गौरीकुंड हाईवे की बदहाली किसी से छुपी नहीं है। एक तरफ जहां हाईवे पर गड्ढों की भरमार हैं। वहीं, हल्की बारिश में पहाड़ी से पत्थर गिरने से जानमान का खतरा बना हुआ है। बीते रविवार को एक युवक की यहां पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पिछले साल बरसात में बाइक सवार व वर्ष 2019 में भी एक युवक के सिर पर पत्थर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं पेयजल लाइन में लीकेज के चलते रिस रहा पानी भी हाईवे पर जमा हो रहा है। यहां पर हल्की सी चूक भी दुर्घटना का कारण बन सकती है क्योंकि ठीक नीचे अलकनंदा नदी बह रही है। उक्रांद के महामंत्री अशोक चौधरी, सभासद सुरेंद्र रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल ने प्रभावित हिस्से को ऑलवेदर रोड परियोजना में शामिल करते हुए चौड़ीकरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें