फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग नगर से जंगल में भड़की आग

विज्ञापन
रविवार को रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र के डांगसेरा, बिलोटा से लगे चीड़ के जंगल में दिनभर धधकती रही आग, ? - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग के डांगसेरा से लगा ग्राम पंचायत बर्सू का चीड़ का जंगल दिनभर धधकता रहा, जिससे लाखों की वन संपदा जल गई। साथ ही जंगल से गिर रहे अधजली लकड़ी व पत्थरों से रुद्रप्रयाग-तूना-बौंठा मोटर मार्ग पर संचालित वाहनों व राहगीरों के लिए खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात सेरुद्रप्रयाग रेंज के ग्राम पंचायत बर्सू का जंगल धधक रहा है। रविवार सुबह पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैला रहा। उप ग्राम प्रधान अनूप सेमवाल, सुनील नौटियाल, अजय कप्रवाण, जगदीश चंद्र भट्ट, जसपाल भारती का कहना है कि जंगल में लगी आग के कारण रतजगा करना पड़ रहा है। साथ ही रविवार को दिनभर भड़की आग के घरों और जीजीआईसी तक पहुंचने का खतरा बना रहा।
जखोली ब्लॉक के जवाड़ी गांव के निकट वाले जंगल में दिनभर आग लगी रही। इधर, रुद्रप्रयाग प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय सचल दस्तों द्वारा निरंतर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। जहां आग ज्यादा हो रही है, वहां स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन व अग्निशमन दल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

जंगलों से निकलता रहा धुआं
श्रीनगर। क्षेत्र में वनाग्नि की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। मंजराखाल और पठवाड़ा के समीप जंगल पिछले कई दिनों से आग में जल रहे हैं। कांडी और खर्क-नौगांव के जंगलों मेें रविवार को आग फैल गई। कीर्तिनगर रेंज में चारों ओर जंगल आग में जल रहे हैं। श्रीनगर क्षेत्र में दोपहर बाद किसी ने चौरास मोटर पुल के समीप आग लगा दी। प्रभागीय वनाधिकारी नरेंद्रनगर राजीव धीमान ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आग लगने पर तत्काल टीम मौके पर भेजी जा रही है। आग बुझा ली गई थी, लेकिन कुछ स्थानों पर शरारती तत्वों ने आग लगा दी। इस पर भी काबू पा लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें