फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर मजदूरों के दो गुटों में मारपीट, तीन को किया एयर लिफ्ट

Thu, 10 Oct 2024 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर कार्यदायी संस्थान आरएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर शटरिंग का सामान लेकर लिनचोली आ रहे थे। वहीं, गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के साथ कुछ मजदूर व अन्य केदारनाथ जा रहे थे। हथनी गदेरे में दोनों पक्षों की किसी बात पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मजदूरों को किया एयरलिफ्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर हथनी गदेरे में मजदूरों के दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें 11 मजदूर घायल हो गए। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में एयर लिफ्ट कर फाटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। कार्यदायी संस्था ने एसडीएम को अवगत कराया है। सोनप्रयाग कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बीते बुधवार देर शाम करीब छह बजे केदारनाथ पैदल मार्ग पर केदारनाथ से कार्यदायी संस्थान आरएन कंस्ट्रक्शन कंपनी के 11 मजदूर शटरिंग का सामान लेकर लिनचोली आ रहे थे। वहीं, गौरीकुंड से घोड़ा-खच्चरों के साथ कुछ मजदूर व अन्य केदारनाथ जा रहे थे।

हथनी गदेरे में दोनों पक्षों की किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर, घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने आरएन कंपनी के मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है लाठी-डंडे से मजदूरों की पिटाई गई है। सूचना कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर और साइड इंचार्ज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


Rudraprayag: जान के दुश्मन बन रहे गुलदार और भालू, नजर रखने के लिए लगाए दो ट्रैप कैमरा

लिनचोली मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर घायलों का इलाज कराया गया। चिकित्सकों ने तीन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर करने की बात कही। बृहस्पतिवार को घायल मंजीत, चंद्रशेखर, सोमेश को एयर लिफ्ट कर फाटा लाया गया है। कार्यदायी संस्था के कांट्रेक्टर गजेंद्र सिंह व साइड इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


इधर, उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है कि घोड़ा-खच्चरों का संचालन कर रहे मजदूरों ने केदारनाथ से लौट रहे 11 मजूदरों के साथ मारपीट की है। मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें