फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों ने 25वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रखा। इस मौके पर शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। कहा कि 15 अगस्त तक अगर स्वास्थ्य मंत्री गांव नहीं पहुंचते, तो स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

रविवार को महिला मंगल दल के नेतृत्व में 50 से अधिक ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन के तहत धरना दिया। कहा कि स्वास्थ्य सेवा के अभाव में ग्रामीणों को बुखार की दवा के लिए भी मीलों नापना पड़ रहा है। लेकिर प्रदेश सरकार सुध लेने को तैयार नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी, ममंद अध्यक्ष अनीता राणा, करिश्मा देवी, बिछना देवी, विश्वेश्वरी देवी, भगवती प्रसाद, महेंद्र सेमवाल, दिवाकर गैरोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें