फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों में दबकर रह गया मरीन ड्राइव का सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
अलकनंदा नदी किनारे मुख्य बाजार से बेलणी होते हुए संगम तक तीन किमी लंबे मरीन ड्राइव का सपना फाइलों में ही कैद होकर रह गया है। लोनिवि ने 125 लाख का प्रस्ताव तैयार किया था, लेकिन प्रशासन व नपा के हाथ खड़े करने के बाद बात आगे नहीं बन पाई।
विज्ञापन

तीन साल पहले तत्कालीन डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अलकनंदा नदी किनारे मरीन ड्राइव बनाने की योजना तैयार की थी। तीन किमी लंबे व छह फीट चौड़े मरीन ड्राइव का निर्माण मुख्य बाजार से बेलणी होते हुए संगम तक होना था। इस कार्य के लिए प्रशासन ने लोनिवि को प्रस्ताव तैयार करने और पर्यटन विभाग व पालिका को प्रारंभिक ड्राफ्ट बनाने के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग से पूरे क्षेत्र का एलाइनमेंट कर मरीन ड्राइव के लिए उपलब्ध भूमि की रिपोर्ट भी मांगी गई थी। लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि मरीन ड्राइव के लिए पूर्व में जिला प्रशासन को 125 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रशासन ने धनराशि अधिक बताकर प्रस्ताव लौटा दिया था। तब से इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें