फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर पुल के लिए आमरण अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोलतीर-कोठगी मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर अनदीप नेगी का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आने लगी है। वहीं, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आंदोलन के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए शासन, प्रशासन और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

रविवार को ज्येष्ठ प्रमुख सुभाष नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कोठगी में अनशनकारी के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दूसरी तरफ आमरण अनशन पर बैठे अनदीप नेगी ने कहा कि मोटर पुल निर्माण के लिए इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान रुद्रप्रयाग से चिकित्सकीय दल ने अनशनकारी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसमें स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई। इस मौके पर उक्रांद नेता मोहित डिमरी, सरला खंडूडी, ब्लॉक अध्यक्ष कमल रावत, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह नेगी, भगवती भिलंगवाल, सरपंच सुरेंद्र जग्गी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें