फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने अस्पतालों में व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम मनुज गोयल ने जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड के नियमित निरीक्षण को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय सहित सीएचसी व पीएचसी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम मनुज गोयल ने कहा कि बीते वर्ष लिंगानुपात में काफी कमी आ गई थी, जो चिंता का विषय है। उन्होंने जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने व जिले से बाहरी अस्पतालों/स्थानों में जिले की गर्भवती महिलाओं के प्रसव के की जानकारी प्राप्त करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. बीके शुक्ला, सीडीओ नरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. डीबीएस रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैली प्रजापति, ईओ सीमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें