जिला स्तर पर संकल्प परियोजना के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों द्वारा कौशल विकास के विभिन्न आयामों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उत्तराखंड कौशल विकास समिति के राज्य संदर्भ प्रतिनिधि रोहित मैसी ने जिला कौशल समिति के सदस्यों के साथ ही विभागीय सदस्यों और कौशल विकास के तंत्र के बारे में बताया। इस मौके पर सीडीओ नरेश कुमार ने प्रस्तावित कार्यशालाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। इस मौके पर सीईओ सीएन काला, प्राचार्या प्रो. पुष्पा नेगी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरी, जिला सेवायोजन अधिकारी कपिल पांडे, गिरीश मिश्रा, धीरज राठौड़, जयकृत कंडवाल, किशन रावत आदि मौजूद थे।