फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संपर्क समूह के सदस्यों के साथ बैठक करते हुए पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली ने नगर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, डाट पुलिया से अतिक्रमण हटाने, मुख्य बाजार क्षेत्र को चालान मुक्त करने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

कोतवाली में हुई बैठक में समूह के सदस्यों ने कहा कि नगर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त करना जरूरी है। पुलिस उपाधीक्षक कोहली व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल नेगी ने समूह सदस्यों के सुझाव पर गंभीरता से विचार करते हुए हरसंभव निदान का आश्वासन दिया। बैठक में एसएसआई विजेंद्र कुमाईं, एसआई विनोद कुमार गोला, कुलदीप सिंह, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत, सभासद अंकुर खन्ना, माधव नेगी, अरविंद बगवाड़ी, हरीश पंवार, पूरण बिष्ट, हरि बिष्ट, सुनील सुनील चमोली, लक्ष्मण सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें