फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच की सुरक्षा दीवार ढहने से आवासीय मकान को खतरा

विज्ञापन
खुमेरा-देवीधार में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे की सुरक्षा दीवार ढहने से आवासीय मकान को हुआ खतरा। - फोटो : RUDRAPRYAG
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना में निर्माणाधीन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर खुमेरा-देवीधार में सुरक्षा दीवार ढहने से एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। प्रभावित परिवार ने एनएच से आवासीय मकान की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 5 बजे राजमार्ग पर खुुमेरा-देवीधार में ऊपरी तरफ निर्मित सुरक्षा दीवार का बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया। इस कारण दिलीप सिंह नेगी का आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। सुरक्षा दीवार ढहने से सड़क से घर तक पहुंच मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। साथ ही खेत भी धंसाव जोन में आ गए हैं। प्रभावित नेगी ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में आए दिन बारिश के कारण स्थिति पहले से नाजुक है। इन हालात में सुरक्षा दीवार ढहने से अब खतरा और भी बढ़ गया है। ऑलवेदर रोड परियोजना में हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान एनएच द्वारा दो वर्ष पूर्व लगभग तीन मीटर लंबी व 10 मीटर ऊंची सुरक्षा दीवार बनाई गई थी लेकिन निर्माण के बाद से दीवार दो बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। उन्होंने एनएच व प्रशासन से आवासीय मकान की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग की है। इधर, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोनिवि के सहायक अभियंता अनिल बिष्ट ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेकर कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को प्राथमिकता से सुरक्षा दीवार निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें