फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहनों की सफाई के बहाने महिला से सोने की चेन ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुप्तकाशी। केदारघाटी के ग्राम पंचायत नाला के ह्यूण गांव में अज्ञात द्वारा सोने के गहनों की सफाई के नाम पर एक महिला की एक तोले की सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व एक व्यक्ति गांव में पहुंचा था। उसने सोने-चांदी के गहनों की सफाई करने की बात कही। जिस पर, महिला ने अपनी सोने की चेन उसे सफाई करने के लिए दे दी। उसके द्वारा चेन को कुछ देर तक रसायन में डूबोकर रखा गया। इसके बाद उसने चेन को पैकेट में रखते हुए दो घंटे तक हल्दी में रखने के लिए कहा। यह कहते ही वह अज्ञात व्यक्ति चला गया। महिला ने बताया कि कुछ देर बाद जब चेन को देखा तो पाया कि उसका आधा से अधिक सोना निकल चुका है। इस पर, अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी, लेकिन तब तक अज्ञात व्यक्ति फरार हो चुका था। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के अन्य गांवों में भी बर्तन व गहनों की सफाई के नाम पर ठगी की गई है। थानाध्यक्ष आरएस रौतेला ने बताया कि इस तरह का गैंग सक्रिय है, जो गांवों में महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बना रहा है। अज्ञात आरोपी की खोजबीन के लिए जनपद में सभी चौकी-थाना को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें