गदरपुर में खेतों में सिंचाई के लिए लगाई गई मोटर की चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उनके पास से चोरी की तीन मोटर बरामद की हुईं।
बुधवार सुबह करीब छह बजे सूचना पर एसआई गणेश दत्त भट्ट ने सिपाही जितेंद्र सिंह, प्रेम पुरी के साथ कैलाशपुरी रोड पर एक कार को रोका। तलाशी में टीम को कार में छिपाकर रखी बिजली की तीन मोटरें बरामद र्हुइं। कार में सवार अनिल रावत और गोविंदा निवासी ग्राम रामजीवनपुर नंबर तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों ने 23 जून को अपने साथियों के साथ उक्त मोटरों को गदरपुर और रजपुरा गांव के खेतों से चुराई थी। अनिल रावत और गोविंदा के खिलाफ धारा-379 एवं 411 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।