कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत दूसरी डोज के लक्ष्य को समयबद्ध पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस दी है। शुक्रवार को जिले के 76 केंद्रों पर टीकाकरण महाभियान के तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिलाधिकारी ने भी अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
अपर मुख्य चिकित्साधिकरी डा. आशुतोष ने बताया कि शासन से मिले निर्देशों व जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में जिले ने कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। 17 सितंबर को दूसरी डोज का लक्ष्य अधिक से अधिक करने के लिए कोरोना टीकाकरण महाभियान का आयोजन किया जा रहा है।