फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनकटिया में मंदाकिनी नदी किनारे मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
15 जून को गौरीकुंड में गंगा स्नान के दौरान नदी में बहे बुजुर्ग यात्री का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं सोनप्रयाग से मुनकटिया के बीच मंदाकिनी नदी किनारे एसडीआरएफ को एक अज्ञात शव मिला है। लगभग दो माह पुराने शव की शिनाख्त नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार रात को गौरीकुंड से लगभग दो सौ मीटर आगे बुजुर्ग यात्री बैजनाथ मिश्र का शव बरामद किया गया। मध्य प्रदेश के चोरगडी, थाना रामपुर, जिला सीधी निवासी यात्री बीते 15 जून को केदारनाथ से वापसी के समय गौरीकुंड में नदी स्नान करते हुए बह गए थे। दूसरी तरफ रविवार को मुनकटिया के समीप मंदाकिनी नदी से एसडीआरएफ को एक अज्ञात शव भी मिला है। शव लगभग दो माह पुराना बताया है। डीडीएमओ रजवार ने बताया कि मामले में सोनप्रयाग कोतवाली सहित गुप्तकाशी थाना में भी संपर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें