फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता की मौत के मामले में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणकोटी गांव में नव विवाहिता की मौत को लेकर मृतका के पिता ने अपनी पुत्री के पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। मृतका के मायके सिंगोली गांव से गुप्तकाशी थाना पहुंची महिलाओं ने भी आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को मृतका सपना (22) के पिता ओम प्रकाश सगे-संबंधियों के साथ गुप्तकाशी थाना पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सपना का विवाह तीन माह पूर्व नारायणकोटी गांव निवासी अनिल से हुआ था, लेकिन विवाह के बाद से ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए उनकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। उनका दामाद अनिल आए दिन उनकी बेटी से मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते शुक्रवार की रात को भी उसने सपना से मारपीट की और उसे जान से मारकर चुन्नी का फंदा बनाकर कुंडे से लटका दिया और उन्हें फोन कर बताया गया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर दी है। उन्होंने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए अनिल के खिलाफ पुलिस को लिखित तहरीर दी।
वहीं, मृतका के मायके से काफी संख्या में महिलाएं भी थाना पहुंची और आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए धरने पर बैठक गई। कहना था कि आरोपी को उनके हवाले किया जाए। इस पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष से वार्ता कर उन्हें मामले में कानूनी कार्रवाई का भरोसा देते हुए शांत किया। जिस पर थानाध्यक्ष अजय जाटव ने बताया कि आईपीसी की धारा 302 में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। बता दें कि बीते शनिवार को नारायणकोटी गांव में नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें