भाजपा की विजय संकल्प यात्रा 24 दिसंबर को जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। इस मौके पर यात्रा का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए मंडलवार कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि 24 दिसंबर को विजय संकल्प यात्रा का खांकरा में स्वागत किया जाएगा। विजय संकल्प यात्रा रुद्रप्रयाग से तिलवाड़ा होते हुए अगस्त्यमुनि पहुंचेगी। जहां पर जनसभा का आयोजन होगा। बताया कि विजय संकल्प यात्रा चंद्रापुरी होते हुए ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पहुंचेगी और यहां रोड शो किया जाएगा। 26 दिसंबर को यात्रा वापसी करते हुए नगरासू से घोतलीर होते हुए यात्रा का रुद्रप्रयाग में रोड शो होगा इसके बाद यात्रा पौड़ी जिले के लिए प्रस्थान करेगी। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अमरदेई शाह, नपं अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, केदारनाथ विस प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, रुद्रप्रयाग विस प्रभारी जयंती कुर्मांचलि, महामंत्री विक्रम कंडारी, अनूप सेमवाल ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट आदि मौजूद रहे।