फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीकुंड में मुहैया कराई जाएं मूलभूत सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ यात्रा के अंतिम बस्ती पड़ाव गौरीकुंड की उपेक्षा पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि प्राचीन गर्मकुंड के पुनरोद्धार का कार्य भी तीन वर्ष से अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

व्यापार संघ के अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, गौरी शंकर गोस्वामी, सामाजिक कार्यकर्ता विनय शंकर तिवारी, दीघार्यु प्रसाद गोस्वामी आदि का कहना है कि आपदा के बाद वर्ष 2014 से केदारनाथ यात्रा का संचालन सोनप्रयाग से किया जाने लगा। गौरीकुुंड को भुला दिया गया। स्थिति यह है कि यहां प्राचीन गर्मकुंड का आज तक पुनरोद्धार नहीं हो पाया है। स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से गर्मपानी को एक कुंड में एकत्रित किया जा रहा है। दूसरी तरफ कस्बे में यात्रियों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। गौरीकुंड में बिजली की घंटों कटौती के साथ ही संचार सेवा दम तोड़ रही है। इससे यात्रियों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें