फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में 9000 यात्रियों के लिए हो रही व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ में बढ़ी रही तीर्थयात्रियों की संख्या को देखते हुए प्रशासन 9000 यात्रियों के रात्रि प्रवास व भोजन की तैयारियों में जुट गया है। साथ ही पैदल मार्ग से धाम तक मूलभूत सुविधाओं की बेहतरी पर जोर दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को पानी, बिजली, संचार, स्वास्थ्य सेवाओं नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम मनुज गोयल ने बताया कि केदारनाथ में टेंट कॉलोनी बढ़ाने के साथ ही अन्य आवासीय भवनों में जरूरी इंतजाम कराए जा रहे हैं। गौरीकुंड से केदारनाथ के बीच पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी, भीमबली व लिनचोली में यात्रियों के ठहरने व भोजन के उचित इंतजाम हो रहे हैं। किसी भी दुकानदार, घोड़ा-खच्चर संचालक, टैक्सी-मैक्सी चालक और हेली कंपनी ने तय दरों से अधिक किराया वसूला तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें