कोरोनाकाल में उपनल के जरिए तैनात एएनएम ने दोबारा तैनाती की मांग को लेकर जिला कार्यालय में धरना दिया। उनका कहना है कि विषम परिस्थितियों में उन्होंने जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं लेकिन अब, सरकार द्वारा उन्हें हटाकर कंपनी के जरिए नई भर्तियां की जा रही हैं।
रविवार को डीएम कार्यालय परिसर में धरता देते हुए नाराज एएनएम ने कहा कि कोरोनाकाल में उन्हें उपनल के जरिए स्वास्थ्य विभाग में तैनाती दी गई थी लेकिन अब हटाया जा रहा है, जो उचित नहीं है। साथ ही बीते सात माह से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया है जिससे वे आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। महिला ने कहा कि जब तक उन्हें दोबारा तैनाती नहीं दी जाती, वे आंदोलनरत रहेंगी। धरने में 25 एएनएम शामिल थीं।