आगामी 28 मार्च से शुरू होने वाली उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रो में धारा-144 लागू कर दी है। जनपद में बोर्ड परीक्षा के संचालन के लिए इस बार रुद्रप्रयाग तहसील क्षेत्र में 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि सब डिवीजन रुद्रप्रयाग में सभी परीक्षा केंद्रों में 28 मार्च से आगामी 19 अप्रैल तक धारा 144 लागू रहेगी। बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर व भीतर अनुशासनहीनता, धमकी, मारपीट तथा घातक आक्रमणों जैसी घटनाओं व परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों के 100 गज की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्ति एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे।