फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ही ले सकती है राज्य हित में सही निर्णय: रेखा

विज्ञापन
रुड़की कृष्णा नगर स्थित ध्रुव गार्डन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड प - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश प्रभारी रेखा कुमारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर घर भाजपा हर घर भाजपा कार्यक्रम के माध्यम से हर परिवार तक पहुंचने का आह्वान किया। सम्मेलन में महिलाओं को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई गई।
विज्ञापन

शनिवार को कृष्णानगर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश प्रभारी रेखा कुमारी, प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़, जिलाध्यक्ष रीता चमोली, मंगलौर मंडी समिति की अध्यक्ष मधु सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र राठौर और पूर्व दर्जाधारी श्यामवीर सैनी ने किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रेखा कुमारी ने कहा कि उत्तराखंड का वर्तमान नेतृत्व युवा निर्णय लेने की क्षमता से परिपूर्ण है। राज्य के हित में सही निर्णय केवल भाजपा सरकार ही ले सकती है। भाजपा की ओर से बेटियों के लिए महालक्ष्मी किट योजना, 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 51000 की राशि देना, मुख्यमंत्री सहायता राशि, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने जैसे कई कार्य किए गए हैं। प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने केंद्र की अनेक योजनाओं की जानकारी दी। मंडी समिति की अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि केवल भाजपा सरकार ही गरीब और कमजोर व्यक्ति की ताकत बनी है। कार्यक्रम संयोजक श्यामवीर सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा बहनों के सहयोग से उत्तराखंड में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। इस मौके पर जय भगवान, प्रशांत पोसवाल, रेनू शर्मा, मनु रावत, प्रतिभा चौहान, आशा धस्माना, हेमा बिष्ट, कमला कैंथोला, दमयंती नेगी, नीता रानी, गुड्डी, ब्रिजेश, कविता, प्रीति, मंजू रावत और नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें